Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC buses should be operated from Newly to Shainsar.

Kullu News: न्यूली से शैंशर तक चलाई जाएं एचआरटीसी बसें

Thu, 12 Nov 2026 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
HRTC buses should be operated from Newly to Shainsar.
ग्रामीणों ने उठाई मांग, सैंज से न्यूली बस सेवाओं का किया जाए विस्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। क्षेत्र के लोगों ने सैंज से न्यूली तक चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की दो बसों को शैंशर तक चलाने की मांग उठाई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शैंशर तक बस सेवा का विस्तार किया जाना चाहिए। वर्तमान में एचआरटीसी की दोनों बसें सैंज से न्यूली के बीच संचालित हो रही हैं। पहली बस सुबह 8:45 बजे सैंज से न्यूली के लिए रवाना होती है। वहीं, दूसरी बस दोपहर बाद 2:45 बजे सैंज से न्यूली जाती है।
इन बसों को शैंशर तक चलाने की मांग ने फिर जोर पकड़ा है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इन सेवाओं को आगे बढ़ाने की अपील कर रहे हैं। निगम की ओर से अभी तक इन बसों को शैंशर तक नहीं भेजा गया है। स्थानीय लोगों विजय कुमार, परस राम, जीत राम, प्रेम सिंह, प्रीतम, सोहन लाल, बिहारी लाल, राम लाल, दुनी चंद, निमत राम का कहना है कि शैंशर तक बस सेवा न होने से उन्हें आवागमन में परेशानी होती है। उन्हें न्यूली आकर बस सेवा लेनी पड़ती है। इससे उनका समय और धन दोनों अधिक खर्च होते हैं।
विज्ञापन

शैंशर तक बस सेवा का विस्तार होने से क्षेत्र के कई गांवों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा निजी बसें शैंशर तक जा रही हैं लेकिन जिस समय सरकारी बसें न्यूली के लिए जाती है उस दौरान शैंशर के लिए कोई बस नहीं है। ऐसे में लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र के लोग निगम के साथ उपायुक्त कुल्लू और जन प्रतिनिधियों से भी मांग कर चुके हैं। उनका कहना है कि इससे शैंशर पंचायत के साथ आसपास के पंचायत क्षेत्र के गांवों को भी फायदा मिलेगा। उधर, मंडलीय उपप्रबंधक डीके नारंग का कहना है कि क्षेत्र के लोगों की उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से मांग आई है। इसे सरकार के ध्यान में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed