Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Diwali holidays over, students return to their studies

Kullu News: दिवाली की छुट्टियां खत्म, फिर पढ़ाई की राह पर विद्यार्थी

Thu, 12 Nov 2026 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Diwali holidays over, students return to their studies
स्कूलों में छह से 11 नवंबर तक रहा अवकाश, अब लौटी रौनक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिवाली पर्व पर छह दिन के अवकाश के बाद वीरवार को जिले के विद्यालय फिर से खुल गए। लंबे अंतराल के बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों की चहल-पहल से परिसरों में रौनक लौट आई। छुट्टियां समाप्त होने के साथ ही कक्षाओं में पढ़ाई का सिलसिला भी दोबारा शुरू हो गया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई से जोड़ने और पाठ्यक्रम पूरा करवाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विद्यार्थी सोम कुमार, अमन, दिव्यांश शर्मा, मोनिका, अंजलि, अवंतिका और नीलम ने बताया कि दिवाली के त्योहार के चलते उन्हें छह दिन का अवकाश मिला था। इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ त्योहार मनाया और छुट्टियों का खूब आनंद लिया। कुछ विद्यार्थियों ने अपने गृह क्षेत्रों में समय बिताया, जबकि कई रिश्तेदारों के घर जाकर दिवाली के जश्न में शामिल हुए। अब छुट्टियां खत्म होने के बाद वे दोबारा पढ़ाई की दिनचर्या में लौट आए हैं। विद्यार्थियों में स्कूल खुलने को लेकर उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फोजल की प्रधानाचार्य प्रतिभा सूद ने कहा कि शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। आगामी दिनों में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed