{"_id":"6b041148acf60d257b0310ff","slug":"video-haripur-college-five-day-fine-arts-workshop-concludes-kullu-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: विद्यार्थियों की कूची ने कैनवास पर बिखेरे रचनात्मक रंग, हरिपुर कॉलेज में पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: विद्यार्थियों की कूची ने कैनवास पर बिखेरे रचनात्मक रंग, हरिपुर कॉलेज में पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 03:41 PM IST
Link Copied
जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर में पांच दिनों तक विद्यार्थियों की कल्पनाएं कैनवास पर रंगों के रूप में उतरती रहीं। किसी ने अपनी रचनात्मक सोच को चित्रों में उकेरा, तो किसी ने नई कला तकनीकों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोमवार को पांच दिवसीय फाइन आर्ट्स कार्यशाला का समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से तैयार कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें उनकी मेहनत और कलात्मक अभिव्यक्ति देखने को मिली।
महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) एवं हिंदी विभाग की ओर से भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से 19 से 23 नवंबर तक कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला संयोजक डॉ. कंचन ने बताया कि विद्यार्थियों की रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यशाला उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही। पांच दिनों तक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न कलाकृतियां तैयार करने के साथ चित्रकला की नई तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान हासिल किया।
समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैफाली ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक सोच और कौशल विकास को भी प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कला एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान डॉ. साक्षी भंडारी, डॉ. संजू पॉल सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।