Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Female pilots to showcase their skills at the Paragliding Accuracy Pre-World Cup in Solang Nala from October 9 to 12
{"_id":"6ab263f1306bd5ac1f00ca1b","slug":"video-female-pilots-to-showcase-their-skills-at-the-paragliding-accuracy-pre-world-cup-in-solang-nala-from-october-9-to-12-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनाली: सोलंगनाला में 9 से 12 अक्तूबर तक पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप, करतब दिखाएगी महिला पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली: सोलंगनाला में 9 से 12 अक्तूबर तक पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप, करतब दिखाएगी महिला पायलट
पर्यटन नगरी मनाली में पहली बार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। 9 से 12 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में विभिन्न देशों के 84 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनमें छह महिला पायलट भी शामिल हैं। मंगलवार को पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और विधायक भुवनेश्वर गौड़ की संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रतियोगिता का टीजर और पोस्टर लॉन्च किया गया। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों से भी पैराग्लाइडिंग पायलट मनाली पहुंचेंगे। इससे मनाली में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यटन कारोबार को भी गति मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगिता के दौरान पायलट करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित फातरू से उड़ान भरेंगे और सोलंगनाला में लैंडिंग करेंगे। ऊंचाई से उड़ान और निर्धारित लक्ष्य पर सटीक लैंडिंग प्रतियोगिता को रोमांचक बनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।