{"_id":"6ae873c250cd562c59073e65","slug":"video-monthly-meeting-of-the-electricity-pensioners-forum-jawali-unit-tribute-paid-to-the-late-chandra-singh-mandyal-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजा का तालाब: विद्युत पेंशनर फोरम ज्वाली इकाई की मासिक बैठक, दिवंगत चंद्र सिंह मंडयाल को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा का तालाब: विद्युत पेंशनर फोरम ज्वाली इकाई की मासिक बैठक, दिवंगत चंद्र सिंह मंडयाल को दी श्रद्धांजलि
विद्युत पेंशनर फोरम ज्वाली इकाई की मासिक बैठक प्रधान राम लुभाया की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक से पहले 19 अक्तूबर को हुए विद्युत पेंशनर फोरम के महासचिव चंद्र सिंह मंडयाल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर और दिवंगत नेता के फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बैठक के दौरान विद्युत पेंशनर फोरम के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने दिवंगत मंडयाल को याद करते हुए बताया कि विद्युत कर्मचारियों के लिए हितों के रक्षा के लिए उन्होंने बहुत आंदोलन लड़े । जब विद्युत बोर्ड में कर्मचारियों की संख्या 43,000 थी और स्वीकृत पद कम थे। तो उन्होंने कर्मचारियों को वित्तीय लाभ दिलाने के लिए वर्क चार्ज प्रथा को प्रारंभ करवाया और कर्मचारियों को वित्तीय लाभ दिलाए। नो वर्क नो पे तथा सितंबर 1991 में 1500 मेगावाट नाथपा झाखड़ी पावर हाउस को निजी कंपनियों को सौंपने को लेकर बहुत बड़ा आंदोलन उनके नेतृत्व में लड़ा गया। इस अवसर पर इकाई सचिव बालकृष्ण कंडोरिया, संयुक्त सचिव सुख देव धीमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चैन सिंह पठानिया, कमल सिंह ठाकुर, सलाहकार पूर्ण सिंह ठाकुर,अमर सिंह चौधरी , मदन धीमान, कीकर सिंह, ऑडिटर कृष्ण धीमान, इंजीनियर अजय धीमान, ई प्रेम सिंह, गणेश चौधरी,पूर्व सचिव रमेश चौधरी, पूर्व कोषाध्यक्ष रोशन चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य कर्म सिंह मन्हास, देवराज रानाउत सहित अन्य पेंशनर विशेष रूप से शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।