Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A registered committee for street vendors will be formed after the Legislative Assembly session.

Kangra News: विधानसभा सत्र के बाद बनेगी रेहड़ी-फहड़ी धारकों की रजिस्टर्ड कमेटी

Sun, 15 Nov 2026 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
A registered committee for street vendors will be formed after the Legislative Assembly session.
नगर निगम अधिकारिक तौर पर कराएगा रेहड़ी धारकों के चुनाव
विज्ञापन

करीब 350 पंजीकृत रेहड़ी-फहड़ी धारकों की निगम ने तैयार की सूची

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में स्ट्रीट वेंडर कमेटी के प्रतिनिधियों का चुनाव अब विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद करवाया जाएगा। इन चुनावों के लिए निगम की ओर से 500 रेहड़ी-फहड़ी धारकों की सूची का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब 350 पंजीकृत रेहड़ी धारकों की सूची तैयार कर ली गई है। नवंबर माह में रेहड़ी-फहड़ी धारकों की पंजीकृत कमेटी का चुनाव करवाया जाना था, लेकिन तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलते यह प्रकिया दिसंबर में करवाई जाएगी।

निगम सूत्रों के अनुसार टीबीसी (टाउन वेंडिंग कमेटी) के सरकारी संगठनों के मनोनयन किया जा चुका है। अब स्ट्रीट वेंडिग कमेटी के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि इसमें निगम के सभी 17 वार्डों में आते पंजीकृत रेहड़ी-फहड़ी धारकों की सूची तैयार की जाएगी और जोनवार चुनावी प्रकिया पूरी कर 10 प्रतिनिधियों का चुनाव करवाया जाएगा।
विज्ञापन


चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पंजीकृत वेंडर्स से संबंधित रिकॉर्ड को व्यवस्थित किया जा रहा है। इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार चुनाव करवाने की आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सूची तैयार होने और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से चुनाव की तारीख घोषित की जाएगी। इस चुनाव से शहर के रेहड़ी-फड़ी धारकों को अपनी समस्याओं और हितों से जुड़े मामलों में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में नगर निगम धर्मशाला के संयुक्त आयुक्त चंद्रवीर सिंह ने बताया कि टाउन वेंडिंग कमेटी के चुनाव अब विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद ही संपन्न करवाए जाएंगे। निगम की ओर से रेहड़ी-फहड़ी धारकों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed