{"_id":"6ae0a4fd8efdc6600e0de5e1","slug":"video-kangra-bjp-co-in-charge-and-rajya-sabha-mp-darshana-singh-offered-prayers-to-maa-jwala-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: भाजपा की सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने किए मां ज्वाला के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: भाजपा की सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने किए मां ज्वाला के दर्शन
ज्वालामुखी(कांगड़ा)।
भाजपा की सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने मंगलवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेककर मां ज्वाला का आशीर्वाद प्राप्त किया। वह देहरा में आयोजित पार्टी की बैठक में भाग लेने आई थीं। इसी दौरान उन्होंने विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी पहुंचकर मां के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर पुजारी विभु शर्मा और दक्ष शर्मा ने उन्हें विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करवाते हुए मां का आशीर्वाद दिलवाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय खट्टा, संजय राणा, रामस्वरूप शास्त्री, नितिन वर्मा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर दर्शना सिंह ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए तथा हवन कुंड में आहुतियां डालकर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद विशेष और अलौकिक है। उन्होंने पहली बार मां ज्वालामुखी के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए हैं। इससे पहले उन्होंने इस शक्तिपीठ के बारे में काफी सुना था कि यहां सदियों से मां की पवित्र ज्योतियां निरंतर प्रज्वलित रहती हैं। आज स्वयं मां के दरबार में पहुंचकर इन दिव्य ज्योतियों के दर्शन करने का अनुभव उनके लिए अत्यंत अद्भुत और आध्यात्मिक रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।