{"_id":"6adf3a1a43ac373f75033790","slug":"new-bailey-bridge-at-mataur-to-be-ready-before-diwali-kangra-news-c-95-1-kng1037-263449-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दिवाली से पहले तैयार होगा मटौर का नया बेली ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दिवाली से पहले तैयार होगा मटौर का नया बेली ब्रिज
Tue, 27 Oct 2026 05:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। मटौर में पुराने वैली ब्रिज की दयनीय हालत को देखते हुए अब इसका नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से सोमवार से पुल को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग का लक्ष्य है कि दिवाली से पहले नए बेली ब्रिज को तैयार किया जाए।
पुराने पुल की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई थी। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल की जर्जर स्थिति से हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका रहती थी। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए पुल का निर्माण करवाया जा रहा है।
एनएचएआई की ओर से पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे तैयार किया जा सके। नया वैली ब्रिज बनने से यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भी इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कोट्स:
- लोगों की समस्या को देखते हुए मटौर स्थित मनूणी खड्ड पर नए बेली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। पुराने पुल की हालत दयनीय होने से हादसों का खतरा बढ़ने लगा था। सबसे पहले वैली ब्रिज एक हिस्से को बनाया जाएगा और पुराने पुल के एक हिस्से हटा कर नया हिस्सा जोड़ा जाएगा। ऐसे ही दूसरा हिस्सा बनाकर जोड़ा जाएगा और दिवाली से पहले इसे तैयार कर दिया जाएगा।
-अंकित गिल, साइट इंजीनियर एनएचएआई