{"_id":"68f3444ea5256e2ee10cb056","slug":"video-dhanteras-celebrated-in-jwalamukhi-people-thronged-temples-and-markets-2025-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: ज्वालामुखी में धनत्रयोदशी की धूम, मंदिर और बाजारों में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: ज्वालामुखी में धनत्रयोदशी की धूम, मंदिर और बाजारों में उमड़े लोग
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में आज धनत्रयोदशी और भगवान धन्वंतरि जयंती पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। मंदिर परिसर और बाजारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है, वहीं इस बार दिवाली की तिथि को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर पुजारी एवं न्यास सदस्य अविनेद्र शर्मा ने स्पष्टता दी है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार शिवरात्रि, होलिका दहन, जन्माष्टमी और दीपावली जैसे पर्वों का पूजन रात्रि में ही किया जाना शुभ माना गया है। इस वर्ष अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर की रात्रि से प्रारंभ होकर 21 अक्तूबर की सुबह तक रहेगी। ऐसे में दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त 20 अक्तूबर की रात्रि को ही रहेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि माता लक्ष्मी का पूजन 20 अक्तूबर की रात को ही करें। अविनेदर शर्मा ने कहा कि दीपावली पूजन के समय माता लक्ष्मी का आवाहन कर उनके प्रिय व्यंजन, फल एवं पूजन सामग्री अर्पित करनी चाहिए। घर में दीप जलाकर मंत्र का जाप करें, जिससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने बताया कि आज धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में घरों में कलश स्थापना कर उसमें त्रिफला चूर्ण, आंवला, हरड़ व बेहड़ा डालें। मिष्ठान का भोग लगाकर अगले दिन उस जल से स्नान करें और घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में वर्षभर रोग, व्याधि और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है तथा धन-धान्य और स्वास्थ्य की वृद्धि होती है। अविनेद्र शर्मा ने सभी भक्तों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए बताया कि शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में दीपावली पूजन इस वर्ष बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। संध्या के समय मंदिर प्रांगण में सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर माता के दरबार को जगमगाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।