फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   We will not remain silent until Gyanesh Kumar resigns: Meena

जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे तब तक चुप नहीं बैठेंगे : मीणा

Tue, 27 Oct 2026 11:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
We will not remain silent until Gyanesh Kumar resigns: Meena
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस के सांसद ह​रिशचंद्र मीना और अन्य। अमर उजाला
धर्मशाला। वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के ऑब्जर्वर एवं कांग्रेस के लोकसभा सांसद हरीश चंद्र मीणा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और ईवीएम के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कांग्रेस ने दो महीने का देशव्यापी अभियान चलाया है। इसके तहत जनता को वोट चोरी के प्रति जागरूक करने के साथ अपने मत का सही अधिकार करने के लिए अपील की जा रही है।
विज्ञापन

एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का एक बहुत बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। एक बड़ा शंखनाद होगा और जब तक चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तब तक चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आंदोलन में प्रदेश के अन्य जिलों के साथ कांगड़ा से पांच हजार कार्यकर्ता जाएंगे। सोमवार को धर्मशाला के कुनाल होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वोट की शक्ति प्रजातंत्र की शक्ति है लेकिन एसआईआर व ईवीएम से हो रही छेड़छाड़ के चलते जनता का विश्वास समाप्त हो रहा है।
2014 में किसानों की आय दोगुना करने और हर साल दो करोड़ नौकरियां देने के वादे के साथ सत्ता में आई सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। महंगाई बढ़ रही है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए अब वोट चोरी की जा रही है। इससे चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भी सवाल उठे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एसआईआर को पूरे देश में लागू कर रही है जिससे वोटर लिस्टों के साथ गड़बड़ी की आशंका है। जब धर्मेंद्र प्रधान और उपराष्ट्रपति का इस्तीफा हो सकता है तो फिर ज्ञानेश कुमार का क्यों नहीं। ऐसे में सवाल उठता है कि कहीं बनारस के चुनाव में ज्ञानेश कुमार ने मोदी की जीत सुनिश्चित करने में मदद तो नहीं की। इसलिए जनता को जगाने के लिए कांग्रेस फील्ड में उतरी है और लोगों से वोट की शक्ति पहचानने की अपील की जा रही है।
इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी चेतन चौहान व कांगड़ा के सह प्रभारी विवेक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed