फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Palampur emerges as the overall winner in inter-college competitions.

Kangra News: अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में पालमपुर ओवरऑल विजेता

Thu, 10 Sep 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 10 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Palampur emerges as the overall winner in inter-college competitions.
विक्रम बतरा कालेज पालमपुर में बलिदानी बेटे को श्रृदाजंलि देते हुए जीएल बतरास्त्रोत संस्थान
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में मेजबान कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। परमवीर चक्र विजेता बलिदानी कैप्टन विक्रम बतरा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के नौ महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एकल गायन स्पर्धा में सक्षम ने पहला, अभिनव ने दूसरा और आयुष शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में हरिती प्रथम, सुजल द्वितीय और रॉबर्ट तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग में साक्षी ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुस्कान दूसरे और श्रद्धा तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में मोनिका ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और गुलशन कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सूद ने कहा कि कैप्टन विक्रम बतरा (पीवीसी), कैप्टन सौरभ कालिया और मेजर सुधीर वालिया (अशोक चक्र) का सर्वोच्च बलिदान युवा पीढ़ी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने सभी विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बलिदानियों के संस्मरण साझा कर भावुक हुए परिजन
कार्यक्रम में बलिदानी कैप्टन विक्रम बतरा के पिता जीएल बतरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कारगिल युद्ध के बलिदानी कैप्टन सौरभ कालिया के पिता एनके कालिया विशेष रूप से मौजूद रहे। जीएल बतरा ने परिसर में स्थापित कैप्टन विक्रम बतरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और बेटे के बचपन की स्मृतियां साझा करते हुए विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को अपनी ओर से 1,500-1,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed