{"_id":"6aa1bf980e8afcd5a807e9e4","slug":"electricity-cut-in-many-areas-of-dehra-and-jaisinghpur-yesterday-kangra-news-c-95-1-kng1024-254834-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा और जयसिंहपुर के कई क्षेत्रों में कल बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा और जयसिंहपुर के कई क्षेत्रों में कल बिजली कट
Thu, 10 Sep 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर/जयसिंहपुर/लंबागांव (कांगड़ा)। विद्युत लाइनों के आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते 11 सितंबर को देहरा और जयसिंहपुर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी देहरा फीडर पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अमरपुरी, पुराना बाजार, डंडे का पीपल, रेशम उद्योग, हनुमान चौक, सनोट, देहरा के वार्ड नंबर 3, 4 व 5 और पनिहारी में बिजली बंद रहेगी। उधर, लंबागांव के 11 केवी कोसरी फीडर के रखरखाव के चलते टिकरी, कर्णघट, हडोट, कमांद, एसडीएम कार्यालय जयसिंहपुर, कोसरी, चपरेड़, देहरू, डगरुही, रोपड़ी, सुंआ, खुरजाड़ समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन