{"_id":"67793ae29c1a1175b2041c4d","slug":"nagrota-bagwan-municipal-council-will-impose-business-tax-on-shopkeepers-kangra-news-c-95-1-ssml1021-160653-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दुकानदारों पर व्यवसाय कर लगाएगी नगरोटा बगवां नगर परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दुकानदारों पर व्यवसाय कर लगाएगी नगरोटा बगवां नगर परिषद
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 07:12 AM IST
Link Copied
कुत्ता पालने के लिए करवाना होगा पंजीकरण होर्डिंग और कैनोपी लगाने के लिए देनी होगी निर्धारित फीस संवाद न्यूज एजेंसी नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगर परिषद नगरोटा बगवां अपने क्षेत्र की दुकानों, खोखों, होटलों, ढाबों और रेहड़ी-फड़ी वालों पर व्यवसाय कर लगाएगी। नप ईओ कंचन बाला ने बताया कि इसके अलावा नप क्षेत्र के तहत कैनोपी अथवा होर्डिंग आदि लगाने की फीस भी लेगी, जबकि नप के तहत संबंधित बाशिंदों को पालतू कुत्तों का पंजीकरण भी करवाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्तियों को अपने पालतू कुत्तों के लिए नप की ओर से निर्धारित पंजीकरण फीस जमा करवाना अनिवार्य होगा। नप के ईओ ने बताया कि व्यवसाय कर के लिए विभिन्न दरें निर्धारित की गई हैं, यदि किसी व्यक्ति ने इसका अवलोकन करना है तो वह 15 दिन के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर नप कार्यालय में कर सकता है। उन्होंने बताया कि नगर के क्षेत्र के तहत कैनोपी अथवा होर्डिंग लगाने के लिए नप से पूर्व स्वीकृति और निर्धारित फीस जमा करवाने के उपरांत ही स्थापित कर सकेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई संबंधित व्यक्ति उपरोक्त नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर नप जुर्माना लगाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति या सुझाव देना हो तो वह 15 दिन के भीतर दे सकता है, उसके उपरांत कोई भी आपत्ति या सुझाव मान्य नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।