{"_id":"6ad2028691521ebdd902453a","slug":"video-video-hamirpur-and-kangra-dominate-state-level-skills-competition-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में हमीरपुर और कांगड़ा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में हमीरपुर और कांगड़ा का दबदबा
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों के 34 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो ग्रुप में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी विषयों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रुप एक में यांत्रिक अभियांत्रिकी और मेकाट्रॉनिक्स के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस ग्रुप में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रगतिनगर बहुतकनीकी संस्थान दूसरे और चंबा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, ग्रुप दो में उपकरण एवं मापन अभियांत्रिकी और विद्युत अभियांत्रिकी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस ग्रुप में कांगड़ा बहुतकनीकी संस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हमीरपुर दूसरे और सुंदरनगर तीसरे स्थान पर रहा। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी दक्षता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही, विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, प्रतिस्पर्धा की भावना और तकनीकी कौशल को बढ़ावा मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।