{"_id":"6a954d509dfc2ee8a20e5b98","slug":"video-sujanpur-hamirpur-rare-pangolin-rescue-ward-five-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सुजानपुर शहर में देर रात दिखा दुर्लभ पैंगोलिन, लोगों में मची हलचल; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सुजानपुर शहर में देर रात दिखा दुर्लभ पैंगोलिन, लोगों में मची हलचल; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Ankesh Dogra
Updated Mon, 31 Aug 2026 03:15 PM IST
Link Copied
सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर-पांच में रविवार देर रात एक दुर्लभ पैंगोलिन दिखाई देने से स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। आबादी वाले क्षेत्र में पैंगोलिन नजर आने की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
रेस्क्यू के बाद पैंगोलिन को उसके प्राकृतिक आवास के लिए जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से वन्यजीव को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा।
वन रक्षक अरुण बाला ने बताया कि देर रात वार्ड नंबर-पांच में पैंगोलिन दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।
दुर्लभ वन्यजीव है पैंगोलिन
वन विभाग के अनुसार पैंगोलिन एक दुर्लभ वन्यजीव है और इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षण प्राप्त है। इसके शरीर पर मजबूत शल्क होते हैं। खतरा महसूस होने पर पैंगोलिन अपने शरीर को गोल आकार में समेट लेता है। यही इसकी प्रमुख प्राकृतिक सुरक्षा व्यवस्था है।
वन विभाग ने लोगों से की अपील
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी आबादी वाले या ग्रामीण क्षेत्र में पैंगोलिन अथवा कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसके साथ छेड़छाड़ न करें। वन्यजीव को पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें।
विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करेगी और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की कार्रवाई करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।