{"_id":"6a954be9094463d0290154d2","slug":"video-hamirpur-chabutra-multi-village-water-scheme-23-villages-10-thousand-people-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: 23 गांवों की 10 हजार आबादी को जल्द मिलेगा साफ पानी, 23 करोड़ की योजना का 90% काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: 23 गांवों की 10 हजार आबादी को जल्द मिलेगा साफ पानी, 23 करोड़ की योजना का 90% काम पूरा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 31 Aug 2026 03:09 PM IST
Link Copied
जल शक्ति मंडल सुजानपुर के तहत आने वाले पांच पंचायतों के 23 गांवों के लोगों को जल्द ही पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से चबूतरा मल्टीविलेज पेयजल योजना पर काम चल रहा है। योजना का करीब 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और अब बिजली की आपूर्ति से जुड़ा काम बाकी बताया जा रहा है।
इस योजना के शुरू होने के बाद करीब 10 हजार लोगों को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। विभाग ने ब्यास नदी से पानी उठाने के लिए पुआड़ के समीप दो कुओं का निर्माण किया है। यहां से पानी को करीब 23 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन के जरिये अलग-अलग टैंकों तक पहुंचाया जाएगा।
योजना के तहत तीन पानी के टैंकों का निर्माण भी किया गया है। इन टैंकों में पानी पहुंचने के बाद पांच पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 23 गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। विभाग के अनुसार योजना से प्रतिदिन 42.15 लीटर प्रति सेकेंड की दर से पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
क्षेत्र के कई गांवों में मौजूदा समय में नियमित पेयजल आपूर्ति चुनौती बनी हुई है। कई स्थानों पर लोगों को दूसरे या तीसरे दिन पानी मिल रहा है। स्थानीय जल स्रोतों और पुंग समेत अन्य स्रोतों से पानी उठाने के कारण मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
गर्मियों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को घरेलू जरूरतें पूरी करने में परेशानी होती है और कई बार टैंकरों का सहारा लेना पड़ता है। नई योजना के चालू होने से इन समस्याओं में काफी कमी आने की उम्मीद है।
मल्टीविलेज पेयजल योजना से करोट, चबूतरा, री, बनाल और मनिहाल पंचायतों के 23 गांवों को लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था से लोगों को अधिक मात्रा में पानी मिलने के साथ पेयजल की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक नई प्रणाली में पानी का दबाव भी मौजूदा व्यवस्था की तुलना में बेहतर रहने की संभावना है।
जल शक्ति विभाग के हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता रोहित दूबे ने बताया कि चबूतरा पेयजल योजना का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही योजना को संचालित कर लोगों को इसका लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।