{"_id":"6aa7dfd8fd344f478b06f3fe","slug":"video-sandhol-sujanpur-road-condition-bjp-protest-randhir-rana-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बोले- उखाड़कर छोड़ दी सड़क, फिर कहां खर्चे मरम्मत के 41 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बोले- उखाड़कर छोड़ दी सड़क, फिर कहां खर्चे मरम्मत के 41 करोड़
Ankesh Dogra
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:21 PM IST
Link Copied
संधोल-सुजानपुर 20 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग की बदहाली को लेकर सुजानपुर और बमसन भाजपा मंडल ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंडल की बैठक के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सुजानपुर में रोष रैली निकाली और एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपनी शानो-शौकत पर बेहिसाब बजट खर्च करने वाली सरकार को सड़कों पर पड़े जानलेवा गड्ढे क्यों दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेंट्रल रोड फंड से 41 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत इस सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है।
राणा ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों ने सड़क के दो-दो किलोमीटर लंबे हिस्सों को उखाड़कर छोड़ दिया है। इससे यह मार्ग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र से विकास कार्यों के लिए आ रहे बजट का प्रदेश में दुरुपयोग हो रहा है और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों में मिलीभगत साफ दिखाई दे रही है।
उन्होंने कहा कि सड़क की दयनीय हालत के कारण क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों की जनता प्रभावित हो रही है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, विद्यार्थियों और रोजाना सफर करने वाले कर्मचारियों को जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। हालात इतने खराब हैं कि कई लोगों ने इस मार्ग से आवागमन बंद कर दिया है।
पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार अपने कार्यकाल में एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है और हर वर्ग परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग और प्रशासन ने जल्द सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं करवाया तो भाजपा सुजानपुर की सड़कों पर उतरकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
प्रदर्शन से पहले आयोजित सुजानपुर और बमसन भाजपा मंडल की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।