{"_id":"6adc926804863ffc11082a5c","slug":"video-rashi-wins-silver-medal-at-national-athletics-achieves-success-in-1500-meter-race-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: राष्ट्रीय एथलेटिक्स में राशि ने जीता रजत पदक, 1500 मीटर दौड़ में हासिल की सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: राष्ट्रीय एथलेटिक्स में राशि ने जीता रजत पदक, 1500 मीटर दौड़ में हासिल की सफलता
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की छात्रा राशि ने अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। राजस्थान के जयपुर में 16 से 18 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में राशि ने यह उपलब्धि हासिल की। शनिवार को महाविद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने संयुक्त रूप से राशि को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह ने राशि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राशि ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर महाविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह सफलता उनकी मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम है। राशि महाविद्यालय में एमए हिंदी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कोच राजेंद्र और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार वर्मा को भी बधाई दी। इस मौके पर प्रो. नीलम गुलेरिया, डॉ. विजय ठाकुर, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. संजय सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।