फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nit hamirpur students develop low cost precision guidance prototype

हमीरपुर: 600 रुपये के प्रोटोटाइप से सटीक गोला दागने की तकनीक का मॉडल तैयार

Mon, 14 Sep 2026 11:07 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:07 AM IST
nit hamirpur students develop low cost precision guidance prototype
रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली महंगी विदेशी तकनीक का सस्ता स्वदेशी विकल्प विकसित करने की दिशा में एनआईटी हमीरपुर के छात्रों ने अहम पहल की है। संस्थान के छात्रों ने कम लागत वाली प्रिसिजन गाइडेड किट का मॉडल तैयार किया है, जो बिना मार्गदर्शन वाले तोप के गोलों को अधिक सटीकता से लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद कर सकती है। छात्रों की ओर से तैयार किए गए इस मॉडल का प्रयोगशाला में करीब 600 रुपये के प्रोटोटाइप के माध्यम से परीक्षण किया गया है। टीम का दावा है कि सैन्य स्तर पर तैयार किए जाने वाले संस्करण की अनुमानित लागत करीब दो लाख रुपये हो सकती है। इसके मुकाबले विदेशी मार्गदर्शन किट की कीमत कई गुना अधिक बताई जाती है। एनआईटी हमीरपुर की टीम ‘वेक्टर विक्टिम्स’ के इस प्रोजेक्ट को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2026 के संस्थान स्तर पर प्रथम स्थान मिला है। टीम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के अनुज केसरी, शिवांश, भूपेंद्र और कार्तिकेय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की मुस्कान और पंकज शामिल हैं। अब टीम राष्ट्रीय ऑनलाइन चरण में हिस्सा लेगी। इसमें सफलता मिलने पर विद्यार्थियों को दिल्ली में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपना शोध प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। छात्रों ने इस परियोजना को ‘लो-कॉस्ट प्रिसिजन गाइडेंस एंड स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज सिस्टम’ नाम दिया है। विद्यार्थियों के अनुसार, 600 रुपये के परीक्षण मॉडल के माध्यम से तकनीक की अवधारणा और गणितीय मॉडल का प्रयोगशाला में परीक्षण किया गया। मॉडल में कम लागत वाले इलेक्ट्रॉनिक और सेंसर आधारित हिस्सों का उपयोग किया गया है। यह प्रणाली इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर निर्भर होने के बजाय एंबेडेड सिस्टम और गाइडेंस, नेविगेशन एंड कंट्रोल आधारित तकनीक पर काम करने की दिशा में विकसित की गई है। छात्रों का कहना है कि प्रस्तावित स्वदेशी प्रणाली में भारत के उपग्रह नेविगेशन सिस्टम नाविक और एंटी-जैमिंग हार्डवेयर के उपयोग की संभावना रखी गई है। इससे युद्ध जैसी परिस्थितियों में विदेशी नेविगेशन सेवाओं पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। टीम ने दावा किया है कि पारंपरिक 155 एमएम तोप के गोलों की तुलना में गाइडेड किट के उपयोग से निशाने की सटीकता में काफी सुधार हो सकता है। छात्रों के अनुसार, पारंपरिक गोलों से किसी लक्ष्य को भेदने के लिए कई बार गोले दागने पड़ सकते हैं। गाइडेड किट के उपयोग से कम गोला-बारूद में लक्ष्य साधने और परिवहन व परिचालन लागत घटाने की संभावना है। हालांकि, इन दावों की वास्तविक सैन्य उपयोगिता का आकलन आगे के तकनीकी परीक्षणों और विशेषज्ञ मूल्यांकन के बाद ही किया जा सकेगा। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक एचएम सूर्यवंशी ने कहा कि संस्थान के हर विभाग में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हैकाथॉन जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों को मंच मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेहंदी प्रतियोगिता में 266 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा; VIDEO

14 Sep 2026

सांसद ने ओमप्रकाश को बताया सत्यानाशी राजभर, VIDEO

13 Sep 2026

चंद्रशेखर के ऊपर हुए हमले की निंदा, VIDEO

13 Sep 2026

Meerut: वात्सल्य तीर्थ धाम के लिए मूर्ति पाषाण का विधि-विधान से पूजन करते श्रद्धालु

13 Sep 2026

Meerut: मध्य गंग नहर किनारे लगातार दिख रहा तेंदुआ, राहगीरों में दहशत

13 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: गणेश महोत्सव में विधि-विधान से हुई भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा

13 Sep 2026

Baghpat: डीएम आवास के सामने कार-कैंटर की साइड लगने से चार घायल

13 Sep 2026
विज्ञापन

Baghpat: कार की टक्कर से नोएडा में खेकड़ा के पंकज पांचाल की मौत, सीसीटीवी आया सामने

13 Sep 2026

Meerut: एन्वायरमेंट क्लब ने गणेश चतुर्थी पर ईको फ्रेंडली गणेश जी घर लाने की अपील की

13 Sep 2026

Meerut: "पानी पंचायत" कर सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी ने दिया पानी की बूंद-बूंद बचाने का संदेश

13 Sep 2026

Meerut: कंकरखेड़ा के जंगेठी में गोकशी पर फूटा आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज न होने पर बजरंग दल ने किया थाने का घेराव

13 Sep 2026

हरियाणा के राज्यपाल करेंगे फरीदाबाद के सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण

13 Sep 2026

फरीदाबाद-अग्रसेन प्रीमियर लीग में 18 गोत्रों की क्रिकेट टीमें लेंगी हिस्सा

13 Sep 2026

टेबल टेनिस में गुरुग्राम की टीम ने जीता रजत, अव्यन्ना का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

13 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-52 और संजय कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन डालने का महिलाओं ने किया विरोध

13 Sep 2026

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठी कुम्हार गली

13 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-2 में जर्जर सड़कों और गंदे पानी से लोग परेशान

13 Sep 2026

बहराइच: कतर्नियाघाट में तेंदुए का लाइव शिकार, मोर को दबोचा; वीडियो वायरल

13 Sep 2026

अलीगढ़ के राजा भैया बने आजाद समाज पार्टी पश्चिमी यूपी के जोन अध्यक्ष

13 Sep 2026

एएमयू में पीएम मोदी के नाम पर हॉस्टल की मांग उठी

13 Sep 2026

राजस्थान: त्रिनेत्र गणेश मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1200 पुलिसकर्मी तैनात; कल 5 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद

13 Sep 2026

हाथरस डीएम-एसपी ने अस्पताल का किया निरीक्षण, पुलिस ने बच्चे के लिए किया रक्तदान

13 Sep 2026

शुक्लागंज: गंगाघाट के राजा का हुआ भव्य आगमन, निकाली शोभायात्रा

13 Sep 2026

सरकार के विरोध में आरटीएस चौक पर सपा ने किया प्रदर्शन, VIDEO

13 Sep 2026

हाईवे पर 345 वाहनों का चालान, 7.24 लाख रुपये जुर्माना; VIDEO

13 Sep 2026

आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, VIDEO

13 Sep 2026

गणपति की प्रतिमा का ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत, VIDEO

13 Sep 2026

चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव और पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप, VIDEO

13 Sep 2026

आधे घंटे की बारिश से सड़कें जलमग्न, उमस से मिली राहत; VIDEO

13 Sep 2026

हरदोई: दधि उत्सव के दौरान मैनपुरी ने साथ निभाया डिंपल यादव जीत गईं गाना बजाने पर बवाल, 45 के खिलाफ रिपोर्ट

13 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed