{"_id":"6aa6fdc4eac8c43d9a01336b","slug":"campaign-against-chitta-will-be-run-from-village-to-village-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-208267-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे के खिलाफ गांव-गांव चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे के खिलाफ गांव-गांव चलेगा अभियान
Mon, 14 Sep 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने 2 अक्तूबर को ‘एक युद्ध चिट्टे के विरुद्ध’ कार्यक्रम का लिया निर्णय
अवाहदेवी (हमीरपुर)। इंडियन एक्स-सर्विसेस लीग टिहरा की मासिक बैठक अध्यक्ष कैप्टन रमेश तपवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं पर चर्चा के साथ वेलफेयर योजनाओं की जानकारी दी गई।
युवाओं और ज्ञान विज्ञान समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में चिट्टे के खिलाफ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने पर भी मंथन हुआ। कैप्टन रमेश तपवाल ने कहा कि चिट्टे की बढ़ती लत युवाओं और समाज के लिए गंभीर चिंता है।
इससे निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर जनआंदोलन खड़ा करना होगा। उन्होंने हर घर से कम से कम एक सदस्य को नशे के खिलाफ अभियान का भागीदार बनने की अपील की।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 अक्तूबर को ‘एक युद्ध चिट्टे के विरुद्ध’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में लीग के पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और ज्ञान विज्ञान समिति के सदस्यों ने भाग लिया।