{"_id":"6aa27abadd5e64dd8f036ab9","slug":"video-hamirpur-national-deworming-day-131-lakh-children-albendazole-september-18-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में 18 सितंबर को 1.31 लाख बच्चों और युवाओं को मिलेगी कृमिनाशक दवा, 27,419 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में 18 सितंबर को 1.31 लाख बच्चों और युवाओं को मिलेगी कृमिनाशक दवा, 27,419 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 10 Sep 2026 03:09 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 18 सितंबर को हमीरपुर जिले में 1 से 19 वर्ष तक के 1,31,000 बच्चों और नवयुवाओं को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल दी जाएगी। इसके साथ ही 1 से 5 वर्ष तक की आयु के 27,419 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न टीकाकरण एवं प्रतिरक्षण कार्यक्रमों को लेकर आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि बच्चों के पेट में कृमि होने से उनका शारीरिक विकास प्रभावित हो सकता है और वे अनीमिया जैसी समस्या की चपेट में भी आ सकते हैं। ऐसे में 19 वर्ष तक के बच्चों और युवाओं को कृमिनाशक दवा देना जरूरी है।
उन्होंने सभी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षण संस्थानों के नोडल अधिकारियों और प्रभारी शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों को उनकी मौजूदगी में ही दवा खिलाना सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई बच्चा दवा लेने से छूट न जाए।
अगर किसी बच्चे को किसी कारण से 18 सितंबर को दवा नहीं मिल पाती है तो उसके लिए 25 सितंबर को मॉप-अप दिवस के रूप में दवा देने की व्यवस्था की जाएगी।
एडीसी ने कहा कि 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए विटामिन-ए की खुराक भी महत्वपूर्ण है। जिले में ऐसे 27,419 बच्चों को विटामिन-ए दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को अभियान के दौरान सभी पात्र बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले में चल रहे अन्य टीकाकरण और प्रतिरक्षण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। एडीसी ने बताया कि हमीरपुर जिले में 14-15 वर्ष आयु वर्ग की 1,947 यानी लगभग 66 प्रतिशत लड़कियों को सर्विकल कैंसर से बचाव का HPV टीका लगाया जा चुका है।
टीकाकरण से छूटी लड़कियों को कवर करने के लिए स्कूल स्तर पर अभियान भी चलाया गया है। अधिकारियों को अभियान के माध्यम से शेष पात्र लड़कियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एडीसी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग छोटे बच्चों को अलग-अलग समय पर विभिन्न वैक्सीन की कुल 27 खुराकें निशुल्क उपलब्ध करवा रहा है। ये टीके बच्चों को 12 बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी तरह किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण भविष्य में सर्विकल कैंसर से बचाव की दिशा में अहम है।
बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, HPV टीकाकरण और अन्य प्रतिरक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सभी बीएमओ, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।