{"_id":"698b09ce61d87814db0da64c","slug":"video-hamirpur-dc-gandharva-rathore-reviewed-the-preparations-for-the-national-level-holi-festival-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: डीसी गंधर्वा राठौड़ ने की राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: डीसी गंधर्वा राठौड़ ने की राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियों की समीक्षा
उपायुक्त एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की आयोजन समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को यहां हमीर भवन में जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्सव के सफल आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंध करने तथा विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तय करने हेतु पहले ही उपसमितियों का गठन किया जा चुका है और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेवारियां भी सौंपी जा चुकी हैं। इसलिए, सभी उपसमितियां 20 फरवरी तक सभी आवश्यक प्रबंधों एवं गतिविधियों की रूपरेखा तय कर लें और इनसे संबंधित डिमांड्स एवं एस्टीमेट भी तैयार कर लें, ताकि इन पर होने वाले खर्चों का आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्सव के आयोजन स्थल चौगान में प्लाट एवं स्टॉल आवंटन, तहबाजारी, पार्किंग, कला केंद्र के मंच और इसके आस-पास की सभी व्यवस्थाओं, प्रतिभागियों और डयूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भोजन इत्यादि सुविधाओं, उत्सव के निमंत्रण कार्ड एवं स्मारिका के प्रकाशन, सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन और अन्य प्रबंधों से संबंधित निविदाएं अतिशीघ्र जारी कर दी जाएंगी। उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने तथा किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए दुकानों एवं स्टॉलों के बीच पर्याप्त खाली जगह रहनी चाहिए। पुलिस और अग्निशमन विभाग के मानकों के अनुसार ही प्लाट आवंटन होना चाहिए। झूलों के निरीक्षण के लिए भी एक अलग तकनीकी समिति बनाई गई है। उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय विधायक के निर्देशानुसार उत्सव में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में इस बार अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और इस बार कई नई खेलें शामिल की जाएंगी। सांस्कृतिक संध्याओं में कलाकारों के चयन के लिए एडीसी की अध्यक्षता में उपसमिति का गठन किया गया है। उत्सव के शुभारंभ और समापन अवसर पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा, उत्सव के दौरान अतिरिक्त बसों के प्रावधान तथा अन्य प्रबंधों को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला, एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह और सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने उत्सव की तैयारियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।