{"_id":"6ab4f2300b718d59a305c4e9","slug":"video-hamirpur-2670-youth-free-skill-training-pmkvy-4-courses-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: जिले के 2670 युवाओं को मिलेगा निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, पांच क्षेत्रों में खुलेंगे कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: जिले के 2670 युवाओं को मिलेगा निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, पांच क्षेत्रों में खुलेंगे कोर्स
Ankesh Dogra
Updated Thu, 24 Sep 2026 03:19 PM IST
Link Copied
जिले के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार से जुड़ने का अवसर सामने आया है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत हमीरपुर में 2670 युवाओं को अल्प अवधि के निशुल्क कौशल विकास कोर्स करवाए जाएंगे। इसके लिए 18 से 45 वर्ष की आयु के दसवीं और बारहवीं पास इच्छुक युवाओं की पहचान की जाएगी।
वीरवार को हमीर भवन में जिला कौशल समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग ने की। उन्होंने संबंधित विभागों को जरूरतमंद और इच्छुक युवाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण से जोड़ने के निर्देश दिए।
जिले में प्रशिक्षण के लिए पांच चयनित क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। कुल 2670 युवाओं में से 1080 युवाओं को दो से पांच माह का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि 1590 युवाओं को दो से पांच दिन के अल्प अवधि वाले प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा।
इन प्रशिक्षणों का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए भी जरूरी कौशल उपलब्ध करवाना है।
प्रारंभिक तौर पर कई रोजगारपरक पाठ्यक्रम चिह्नित किए गए हैं। इनमें योग वेलनेस ट्रेनर, होम मैनेजमेंट एवं केयर गिवर, ग्रीन एनर्जी यानी सौर ऊर्जा सुपरवाइजर, नेचर गाइड, असिस्टेंट राफ्टिंग गाइड, गेस्ट सर्विस एग्जीक्यूटिव सहित पर्यटन एवं आतिथ्य, पर्यावरण विज्ञान और स्ट्रीट फूड से जुड़े कोर्स शामिल हैं।
प्रशिक्षण सरकारी संस्थानों में करवाया जाएगा। इसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, होटल प्रबंधन संस्थानों और अन्य संबंधित संस्थानों को शामिल किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग ने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम, शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, उद्योग और अन्य संबंधित विभागों को अधिक से अधिक जरूरतमंद युवाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों से योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी मांगे और स्थानीय जरूरत के अनुसार नए प्रशिक्षण कोर्स शामिल करने के निर्देश दिए।
बैठक में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच ने योजना के लक्ष्य और प्रस्तावित प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों और संस्थानों से अधिक से अधिक युवाओं को इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने का आग्रह किया।
दो से पांच दिन के छोटे प्रशिक्षण से लेकर दो से पांच माह के विस्तृत कौशल कोर्स तक युवाओं को अलग-अलग अवधि में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। योजना के तहत चयनित क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेकर युवा रोजगार तलाशने के साथ अपने स्तर पर स्वरोजगार की शुरुआत के लिए भी कौशल हासिल कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।