{"_id":"6abce67edb7735d46703fa55","slug":"video-beneficiaries-of-the-sukh-shiksha-yojana-in-hamirpur-block-receive-assistance-worth-rs3632-lakh-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: हमीरपुर खंड में सुख शिक्षा योजना के लाभार्थियों को दी 36.32 लाख की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: हमीरपुर खंड में सुख शिक्षा योजना के लाभार्थियों को दी 36.32 लाख की मदद
महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गठित खंड स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक बुधवार को एसडीएम संजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की। इसमें विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि हमीरपुर खंड में अभी छह माह से तीन वर्ष तक की आयु के 1828 शिशुओं, 646 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत तीन से छह वर्ष तक के 428 बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरक पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर खंड में तीन से छह वर्ष तक की आयु के 1748 बच्चे हैं। इनमें से 289 बच्चे सरकारी स्कूलों और 1031 बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे हैं, जबकि 428 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत हैं। सुख शिक्षा योजना के लाभार्थियों को 36.32 लाख रुपये की मदद दी। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 3.06 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं। निराश्रित महिलाओं के 207 बच्चों की शिक्षा के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 27.24 लाख, इसी योजना के तहत 32 बच्चों की उच्च शिक्षा एवं हॉस्टल फीस के लिए 9.08 लाख दिए। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के 14 लाभार्थी बच्चों को 7.28 लाख रुपये की राशि के अलावा दो युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए 1.99 लाख, दो युवाओं की शादी के लिए चार लाख और तीन युवाओं के मकान निर्माण के लिए 4.50 लाख रुपये की राशि जारी की है। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने विभिन्न योजनाओं की रिपोर्ट व अन्य सुविधाओं का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।