{"_id":"6782acee1fbcd4c82a08d2d9","slug":"animal-husbandry-department-alert-about-glanders-disease-in-horses-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-145612-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: घोड़ों में ग्लैंडर्स बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: घोड़ों में ग्लैंडर्स बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क
160 घोड़ों के रक्त के नमूने जांच के लिए हिसार भेजे बीस दिन के भीतर नमूनों की रिपोर्ट आने का है अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। घोड़ों की ग्लैंडर्स बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। पशुपालन विभाग ने जिले से करीब 160 घोड़ों के रक्त के नमूने एकत्रित कर राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार भेजे हैं। हिसार में रक्त के नमूनों की जांच होगी और बीस दिन के भीतर नमूनों की रिपोर्ट पशुपालन विभाग को प्राप्त हो जाएगी। हालांकि हमीरपुर जिले में ग्लैंडर्स का कोई केस नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर पशुपालन विभाग की ओर से सैंपल लिए गए हैं। पशुपालन विभाग की ओर से हर साल घोड़ों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे जाते हैं ताकि बीमारी के बारे में पता लगाया जा सके। गौरतलब है कि ग्लैंडर्स अश्व जाति के पशुओं में होने वाली सबसे खतरनाक संक्रामक बीमारी है। यह रोग बीमारी ग्रस्त अश्व से मानव में फैल सकता है। ग्लैंडर्स नामक बीमारी अश्व जाति के पशुओं में बर्क होल्डेरिया मैलाई जीवाणु से होती है। इस जीवाणु से अश्व के शरीर में दानेदार पीबयुक्त फोड़े-फुंसियां निकल आते हैं। कोट
-जिले में ग्लैंडर्स का कोई केस नहीं आया है। हमीरपुर से 160 सेंपल जांच के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार भेजे हैं। जल्द ही इन सेंपल की रिपोर्ट मिल जाएगी। पशुपालन विभाग की ओर से बेहतर सुविधाएं पशुपालकों को दी जाती हैं।-डॉ. अजय सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग हमीरपुर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।