फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Forest Department seized four timber-laden trailers in Nadaun.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में वन विभाग ने लकड़ी से लदे चार ट्राले पकड़े

Sun, 20 Sep 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The Forest Department seized four timber-laden trailers in Nadaun.
कोहला के पास वन विभाग ने ट्राले में लदी लकड़ी पकड़ी। स्रोत :  जागरूक पाठक
नादौन (हमीरपुर)। वन विभाग नादौन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोहला गांव के पास लकड़ी से लदे चार ट्राले कब्जे में लिए। शुक्रवार रात करीब 11 बजे की गई कार्रवाई में ट्रालों से करीब 70 क्विंटल लकड़ी बरामद हुई।
विज्ञापन

ये ट्राले जिला कांगड़ा के रानीताल की ओर से नादौन होते हुए होशियारपुर जा रहे थे। सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी नादौन रतन लाल के नेतृत्व में टीम ने कोहला के पास नाकाबंदी कर ट्रालों को रोका। इसके बाद चारों ट्रालों को कब्जे में लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय परिसर में खड़ा करवाया गया।
विज्ञापन

ट्रालों में सफेदा, सिमल, रूबल, सरींह, अल्स्टोनिया और दरेख समेत विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी लदी थी। वन विभाग ने लकड़ी के अवैध कटान और मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार, वन रक्षक राम कुमार और वन रक्षक पीयूष कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी रतन लाल ने कहा कि चारों ट्रालों को कब्जे में लेकर संबंधित वन कानूनों के तहत आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed