{"_id":"6aa4f4cfe8c3b30f270a104a","slug":"video-a-20-meter-stretch-of-the-kotwali-khanyara-road-damaged-by-rain-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: बारिश से कोतवाली-खनियारा सड़क का 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: बारिश से कोतवाली-खनियारा सड़क का 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त
कोतवाली से खनियारा जाने वाले मार्ग की हालत बारिश के कारण दयनीय हो गई है। मार्ग का करीब 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से से वाहन चालक जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। सड़क के किनारे और सतह के टूटने से किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत करने की मांग की है। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा सड़क की स्थिति का जायजा लिया। विभागीय टीम ने क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि मार्ग पर यातायात को देखते हुए सड़क की शीघ्र मरम्मत जरूरी है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।