{"_id":"6a4d01ba221bc74cd505f8e8","slug":"video-video-assembly-speaker-kuldeep-pathania-lays-the-foundation-stone-for-the-chuhan-health-centre-in-bhatiyat-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भटियात में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने किया स्वास्थ्य केंद्र चूहन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भटियात में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने किया स्वास्थ्य केंद्र चूहन का शिलान्यास
भटियात क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में मंगलवार को अहम कदम उठाया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चूहन (गढ़) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेल के नए भवनों का शिलान्यास किया। दोनों भवनों के निर्माण पर कुल 5 करोड़ 68 लाख 70 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के अपने भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चूहन (गढ़) अभी तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर के उपकेंद्र भवन से, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेल किराये के भवन से संचालित हो रहा है। नए भवनों में छह आपातकालीन बिस्तरों सहित फार्मेसी, टीकाकरण कक्ष, ड्रेसिंग रूम, लेबर रूम, स्टोर तथा चिकित्सकों और फार्मासिस्ट के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।