{"_id":"6b02607dfe0edba75709ad9b","slug":"video-nainikhadd-prabhat-pheri-women-bhajan-devotional-atmosphere-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: नैनीखड्ड में प्रभात फेरियों से भक्तिमय माहौल, व्यापार मंडल की महिलाओं ने भी भजनों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: नैनीखड्ड में प्रभात फेरियों से भक्तिमय माहौल, व्यापार मंडल की महिलाओं ने भी भजनों से बांधा समां
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 08:54 AM IST
Link Copied
नैनीखड्ड क्षेत्र में पिछले एक महीने से गांवों की महिलाओं की ओर से मंदिरों और कस्बे में निकाली जा रही प्रभात फेरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में महिलाओं की ओर से गाए जा रहे माता रानी और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से क्षेत्र में भक्ति की अनूठी छटा बिखर रही है। इस धार्मिक आयोजन में अब नैनीखड्ड कस्बे के व्यापार मंडल से जुड़े परिवारों की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
रजनी गुप्ता, अंजू गुप्ता, स्नेहा गुप्ता, सुमन भंडारी, रमा, शिल्पा, सोनिया, कांता, संतोषी और सुनीता ने गांवों से प्रभात फेरी में शामिल होने पहुंच रही महिलाओं का उत्साहपूर्वक साथ दिया। उन्होंने माता रानी और राधा-कृष्ण के भजन गाकर माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।
महिलाओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ आपसी सहयोग और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया। सुबह-सुबह भजनों की गूंज से कस्बे का वातावरण कृष्णमय नजर आया। इस दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।