Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Contractors' Rs 37.43 crore stuck in Bharmour-Pangi

Chamba News: भरमौर-पांगी में ठेकेदारों के 37.43 करोड़ फंसे

Sat, 21 Nov 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Nov 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Contractors' Rs 37.43 crore stuck in Bharmour-Pangi
विधानसभा में उठा भुगतान का मुद्दा, दोनों मंडलों में 484 मामले हैं लंबित
विज्ञापन

भरमौर में 15.38 करोड़, किलाड़ मंडल में 22.05 करोड़ का भुगतान अटका
समय सीमा पर प्रदेश सरकार ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों का 37.43 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। दोनों मंडलों में कुल 484 भुगतान अटके हुए हैं।
यह मामला शनिवार को विधानसभा में गूंजा। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की ओर से पूछे गए अतारांकित प्रश्न के लिखित जवाब में विभाग ने यह आंकड़े सदन के समक्ष रखे।
विज्ञापन

जवाब के अनुसार लोक निर्माण विभाग के भरमौर मंडल में ठेकेदारों के 212 भुगतान लंबित हैं। इनकी राशि करीब 15.38 करोड़ रुपये है। वहीं, किलाड़ मंडल पांगी में 272 मामलों में करीब 22.05 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हुआ है। विभाग ने वर्ष 2019 से वित्त वर्ष 2026-27 तक लंबित भुगतानों का खंडवार, मदवार और वर्षवार ब्योरा भी उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक डॉ. जनक राज ने लोक निर्माण मंत्री से लंबित राशि के साथ भुगतान में देरी की अवधि और इसे जारी करने की संभावित समय सीमा के बारे में जानकारी मांगी थी। विभाग ने विस्तृत विवरण तो दिया, लेकिन भुगतान कब तक होगा, इस पर कोई स्पष्ट समय सीमा नहीं बताई। इससे लंबे समय से बकाया राशि का इंतजार कर रहे ठेकेदारों की चिंता बढ़ गई है।

विधायक ने कहा कि सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है, लेकिन विकास कार्यों का भुगतान ही नहीं हो रहा। जब ठेकेदारों को किए गए काम की राशि नहीं मिलेगी तो आगे विकास कार्य कैसे होंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed