{"_id":"6b01d138a05d7773fb04b42d","slug":"pickup-truck-hanging-off-the-road-at-lensvi-zero-chamba-news-c-88-1-ssml1004-203647-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लेंसवी जीरो पर सड़क से लटकी पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लेंसवी जीरो पर सड़क से लटकी पिकअप
Sat, 21 Nov 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
चालक की सूझबूझ से बची जान, तीखे मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम न होने से मंडरा रहा हादसे का खतरा
भराड़ा, चांजू और टिकरीगढ़ की ओर रोजाना गुजरते हैं भारी वाहन, सुरक्षा दीवार और पैरापिट लगाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के नकरोड़-चांजू मार्ग पर शनिवार दोपहर लेंसवी जीरो के समीप एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की ओर लटक गई।
चालक की सूझबूझ से वाहन गहरे नाले में गिरने से बच गया। हादसे के दौरान पिकअप का एक हिस्सा सड़क से बाहर निकल गया था। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित रहा और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों में अजीत कुमार, किशन चंद, जगदीश चंद और प्रकाश के अनुसार पिकअप भराड़ा से नकरोड़ की ओर जा रही थी। लेंसवी जीरो के तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क से नीचे की ओर लटक गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
ग्रामीणों में राजीव कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार और किशन चंद ने बताया कि इस मोड़ पर न सुरक्षा दीवार है और न ही पैरापिट लगाए गए हैं। भराड़ा, चांजू, चरड़ा और टिकरीगढ़ की ओर से रोजाना भारी वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में सड़क के किनारे सुरक्षा इंतजाम न होना किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल्द सुरक्षा दीवार और पैरापिट लगाने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जागेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी।
विज्ञापन
--