{"_id":"6ae71cd28958e5fefd075a40","slug":"video-hrtc-employees-demand-5-percent-da-himachal-pradesh-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: एचआरटीसी के 12 हजार कर्मचारियों ने उठाई 5 प्रतिशत डीए की मांग, उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: एचआरटीसी के 12 हजार कर्मचारियों ने उठाई 5 प्रतिशत डीए की मांग, उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार
Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 04:34 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों ने पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने के बाद अब परिवहन निगम कर्मचारी संगठन ने भी अपने कर्मचारियों को इसका लाभ देने की मांग उठाई है।
रविवार को चंबा स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में आयोजित गेट मीटिंग के दौरान परिवहन निगम के प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कर्मचारियों की इस मांग को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों को पांच प्रतिशत डीए दिया जा चुका है, तो परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी इस लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए।
मान सिंह ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री से मांग की कि निगम के करीब 12 हजार कर्मचारियों को भी पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों को भी अन्य विभागों के कर्मचारियों के समान डीए मिलना चाहिए।
गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मचारी संगठन ने सरकार के समक्ष अपनी मांग रखी और निगम के कर्मचारियों को जल्द महंगाई भत्ते का लाभ देने की गुहार लगाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।