{"_id":"6ae7741d7753d7d071048b0d","slug":"a-road-will-be-built-to-chanzhui-village-at-a-cost-of-35-million-rupees-chamba-news-c-88-1-ssml1006-201723-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साढ़े तीन करोड़ से चांझुई गांव तक पहुंचेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साढ़े तीन करोड़ से चांझुई गांव तक पहुंचेगी सड़क
Sun, 01 Nov 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा के चांझुई के लिए बन रही सड़क के बीच बनाई जा रही कंकरीट की पुली। स्त्रोत विभाग।
पौने दो किलोमीटर सड़क का एक साल में पूरा होगा निर्माण, 500 लोगों का सफर होगा आसान
बीच में बनेगी छह मीटर लंबी कंक्रीट पुली, आधा दर्जन गांवों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। चंबा विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम गांव चांझुई के लोगों का सड़क सुविधा का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से गांव तक पौने दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
इसके बनने से चांझुई सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों के करीब 500 लोगों को लाभ मिलेगा। लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों को इससे आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
सड़क का निर्माण एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बीच छह मीटर लंबी कंक्रीट पुली भी बनाई जा रही है, ताकि बरसात के दौरान पानी की निकासी सुचारु रहे और सड़क को नुकसान न पहुंचे। सड़क तैयार होने पर ग्रामीणों को पैदल सफर करने और जरूरी सामान पीठ पर ढोने की मजबूरी से निजात मिलेगी। साथ ही मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और आपात स्थिति में आवाजाही आसान होगी। ग्रामीण सुरेश कुमार, चमन सिंह, योगराज, सुरेंद्र और तिलक राज ने लोक निर्माण विभाग से निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और इसे तय समय में पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, इस बारे में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पुली का काम भी शुरू कर दिया गया है। अगले साल तक सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार कर दिया जाएगा।
--