Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Young men, their feet aching, pace the hard ground in pursuit of a khaki uniform.

Chamba News: खाकी के लिए दुखते पैरों से सख्त जमीन नाप रहे युवा

Sun, 01 Nov 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Young men, their feet aching, pace the hard ground in pursuit of a khaki uniform.
चंबा चौगान में पुलिस भर्ती के लिए उंची कूद का अभ्यास करते युवा। संवाद।
पुलिस मैदान में अभ्यास बंद होने से चौगान में बहा रहे पसीना, सख्त जमीन पर ऊंची कूद का अभ्यास बना चुनौती
विज्ञापन

दो से सात नवंबर तक होगी भर्ती, 734 पदों के लिए जिले के करीब दस हजार अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन
------
पैरों में दर्द है, जमीन सख्त है, लेकिन आंखों में खाकी वर्दी पहनने का सपना है। इसी सपने को पूरा करने के लिए युवा अपनी शारीरिक क्षमता को हर दिन चुनौती दे रहे हैं।
रविवार को चंबा का ऐतिहासिक चौगान पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों के अभ्यास का मैदान बना रहा। कोई दौड़ लगाकर अपनी रफ्तार परखता दिखा तो कोई बार-बार ऊंची छलांग लगाकर खुद को मुकाबले के लिए तैयार करता नजर आया। भर्ती में अब चंद दिन शेष हैं, ऐसे में अभ्यर्थी अभ्यास का एक भी मौका गंवाना नहीं चाहते।
विज्ञापन

-----
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रविवार सुबह 10 बजे चौगान में युवाओं का अभ्यास शुरू हो चुका था। पुलिस मैदान बारगाह में भर्ती संबंधी व्यवस्थाएं किए जाने के कारण वहां अभ्यास बंद है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने चौगान का रुख किया है। मैदान में खोदाई पर प्रतिबंध होने के चलते उन्हें सख्त जमीन पर ही ऊंची कूद का अभ्यास करना पड़ रहा है, जबकि भर्ती के दौरान नरम मिट्टी पर छलांग लगानी होगी। इससे पैरों में दर्द और चोट लगने की आशंका भी बनी रहती है, लेकिन भर्ती में बेहतर प्रदर्शन की चाह उन्हें लगातार अभ्यास के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि इस बार पुलिस भर्ती राज्य कैडर के आधार पर हो रही है। ऐसे में प्रतिस्पर्धा केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे प्रदेश के अभ्यर्थियों के बीच मेरिट में जगह बनानी होगी। पुलिस मैदान और सुल्तानपुर हेलीपैड में अभ्यास की सुविधा नहीं मिलने से उन्हें दूसरे स्थानों पर तैयारी करनी पड़ रही है।
--
इस बार राज्य काडर पर भर्ती होने से मेरिट में जगह बनाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। यही वजह है कि युवा एक दिन भी अभ्यास नहीं छोड़ रहे हैं। - राजेश कुमार
--
पहले जिला कैडर पर भर्ती होती थी और मेरिट भी जिले के आधार पर बनती थी। अब प्रदेशभर के युवाओं के साथ मुकाबला करना होगा। - रिशु ठाकुर
--
पुलिस मैदान में अभ्यास बंद होने से परेशानी हुई। सुल्तानपुर हेलीपैड में भी अभ्यास की अनुमति नहीं मिली। ऐसे में युवाओं को चौगान और अन्य स्थानों पर तैयारी करनी पड़ी। - मनु कुमार
--

आज से सात नवंबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रियाजिले में पुलिस के 734 पदों पर भर्ती के लिए करीब दस हजार युवाओं ने आवेदन किया है। दो से सात नवंबर तक पुलिस मैदान बारगाह में भर्ती प्रक्रिया चलेगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।

--
भर्ती की तैयारियां पूरी : एसपी
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि भर्ती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी सौंप दी गई है। भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से पूरी करवाई जाएगी।
--

चंबा चौगान में पुलिस भर्ती के लिए उंची कूद का अभ्यास करते युवा। संवाद।

चंबा चौगान में पुलिस भर्ती के लिए उंची कूद का अभ्यास करते युवा। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed