{"_id":"6a93fffa17fbb9e7160b2b8e","slug":"video-bhaderwah-sarthal-40-pilgrims-chamba-manimahesh-yatra-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: भजन-जयकारों के साथ चंबा पहुंचा भद्रवाह का 40 सदस्यीय जत्था, मणिमहेश के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: भजन-जयकारों के साथ चंबा पहुंचा भद्रवाह का 40 सदस्यीय जत्था, मणिमहेश के लिए रवाना
Ankesh Dogra
Updated Sun, 30 Aug 2026 03:33 PM IST
Link Copied
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह स्थित सरथल से 40 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को भजन-कीर्तन और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चंबा पहुंचा। हाथों में धार्मिक ध्वज लिए श्रद्धालु ऐतिहासिक चंबा चौगान पहुंचे, जहां कुछ समय विश्राम करने के बाद जत्था मणिमहेश यात्रा के लिए भरमौर की ओर रवाना हो गया।
जत्थे के चंबा पहुंचने से चौगान का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु पूरे रास्ते भजन गाते और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। चौगान में मौजूद स्थानीय लोगों ने भी जत्थे का स्वागत किया।
जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर वर्ष मणिमहेश यात्रा के लिए चंबा पहुंचते हैं। भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था के चलते इस बार भी उन्होंने सरथल से पैदल यात्रा शुरू की और चंबा पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा के दौरान धार्मिक उत्साह और आस्था के साथ वे आगे बढ़ रहे हैं। चंबा पहुंचने के बाद चौगान में कुछ समय रुककर उन्होंने विश्राम किया और इसके बाद भजन-कीर्तन करते हुए भरमौर की ओर रवाना हुए।
जत्थे में शामिल श्रद्धालु भरमौर पहुंचने के बाद मणिमहेश झील की ओर जाएंगे। यहां पवित्र स्नान करने के साथ भगवान शिव के दर्शन करेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
मणिमहेश यात्रा के चलते चंबा से भरमौर तक इन दिनों श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। पड़ोसी राज्यों और जम्मू-कश्मीर समेत विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पैदल, बसों और निजी वाहनों से चंबा पहुंच रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।