फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Show your registration; only then proceed on the path to Manimahesh.

Chamba News: पंजीकरण दिखाओ, तभी मणिमहेश की राह पर जाओ

Sat, 29 Aug 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 29 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Show your registration; only then proceed on the path to Manimahesh.
चंबा मणिमहेश यात्रा के दौरान तोस गोठ पर वैक​ल्पिक मार्ग  से होकर गुजरते श्रद्धालू।स्रोत विडियो
मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन

तुन्नूहट्टी से हड़सर तक चार चेक पोस्ट सक्रिय, श्रद्धालुओं के पंजीकरण की होगी जांच
दिन-रात तैनात रहेंगे जवान, पंजीकरण से प्रशासन के पास रहेगा यात्रियों का सटीक रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। अब मणिमहेश यात्रा पर आगे बढ़ने से पहले श्रद्धालुओं को अपना पंजीकरण दिखाना होगा।
इसके लिए पठानकोट-भरमौर हाईवे से लेकर यात्रा मार्ग तक तुन्नूहट्टी, लाहडू़, मैहला और हड़सर में चार पुलिस नाके स्थापित किए जा रहे हैं। इन नाकों पर बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस जवान चारों नाकों पर दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं से यात्रा से संबंधित जानकारी ली जाएगी और पंजीकरण की पुष्टि के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। पुलिस की इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनकी आवाजाही का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि प्रशासन ने इस बार बिना पंजीकरण मणिमहेश यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है। इसकी अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस नाके स्थापित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजीकरण होने से प्रशासन के पास मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और उनकी आवश्यक जानकारी उपलब्ध रहेगी। किसी श्रद्धालु के लापता होने की स्थिति में पंजीकरण रिकॉर्ड के आधार पर उसकी तलाश करने में भी मदद मिलेगी। इससे यह भी पता लगाया जा सकेगा कि संबंधित श्रद्धालु कब यात्रा पर निकला था।

एसपी ने बाहरी राज्यों से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाएं और पुलिस व प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed