फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tulsi Ram reached Chamba after a 40,000-kilometer journey on foot.

Chamba News: 40 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चंबा पहुंचे तुलसी राम

Sat, 29 Aug 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 29 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Tulsi Ram reached Chamba after a 40,000-kilometer journey on foot.
तुलसी राम।संवाद40 हजार किलोमिटर पैदल यात्रा वाली खबर के साथ
मुंबई से निकले 42 वर्षीय यात्री का अगला पड़ाव है मणिमहेश
विज्ञापन

श्रीलंका की अशोक वाटिका में यात्रा पूरी करने का रखा लक्ष्य
मोहम्मद अयूब
चंबा। मुंबई से धार्मिक स्थलों की पैदल यात्रा पर निकले 42 वर्षीय तुलसी राम करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय कर शनिवार को चंबा पहुंचे। वह इन दिनों भगवान भोलेनाथ के प्रसिद्ध तीर्थ मणिमहेश की यात्रा पर हैं।
तुलसी राम ने बताया कि उन्होंने जनवरी 2024 में 14 वर्ष की धार्मिक यात्रा शुरू की थी और अब तक करीब दो वर्ष आठ माह की यात्रा पूरी कर चुके हैं।
तुलसी राम देशभर के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पहली बार मणिमहेश जा रहे हैं। लंबे समय से मणिमहेश में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने की इच्छा थी जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी यात्रा का रुख चंबा की ओर किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा श्रीलंका स्थित माता सीता की अशोक वाटिका पहुंचने के बाद पूरी होगी। यात्रा के दौरान वह लोगों को प्रकृति संरक्षण और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी राम ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, जंगलों को बचाने और बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के बिना मानव जीवन सुरक्षित नहीं रह सकता। प्राकृतिक संसाधनों के लगातार दोहन के गंभीर परिणाम भविष्य में सामने आ सकते हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed