फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Paragliding stuck in red tape for two years; still awaiting approval despite a successful trial

Chamba News: दो साल से फाइलों में अटकी पैराग्लाइडिंग, सफल ट्रायल के बाद भी इंतजार

Thu, 22 Oct 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 22 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Paragliding stuck in red tape for two years; still awaiting approval despite a successful trial
भड़ेला में पैराग्लाडिंग उड़ान का सफल ट्रायल : संवाद
भड़ेला-खरल में 2024 में परखी गई थीं संभावनाएं, अंजनी और त्रियूंडी माता मंदिरों में पर्यटन बढ़ाने की योजना भी अधर में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सलूणी के भड़ेला और खरल में पैराग्लाइडिंग शुरू करने की योजना दो साल बाद भी सिरे नहीं चढ़ पाई है।
वर्ष 2024 में यहां सफल ट्रायल के बाद क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन इसके बाद योजना को आगे बढ़ाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई। स्थानीय लोग अब पर्यटन विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
भड़ेला और खरल प्राकृतिक सुंदरता के साथ धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। यहां अंजनी माता और त्रियूंडी माता मंदिरों के आसपास पर्यटन गतिविधियां विकसित होने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ सकती है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुन्नी लाल, देस राज, विनीत कुमार और तेज राम ने बताया कि वर्ष 2024 में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल सफल रहने से लोगों में उत्साह था। उम्मीद थी कि जल्द ही इसे शुरू करने की प्रक्रिया पूरी होगी, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी योजना आगे नहीं बढ़ी। उन्होंने प्रशासन और पर्यटन विभाग से मामले में पहल कर पैराग्लाइडिंग शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। इस संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी से बातचीत की जाएगी, ताकि पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं और योजना को आगे बढ़ाने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed