{"_id":"6781e6dcc1a71dd5170cc645","slug":"child-swallows-20-rupee-coin-mistaking-it-for-a-biscuit-chamba-news-c-88-1-cmb1002-141562-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बच्चे ने बिस्कुट समझ निगल लिया 20 रुपये का सिक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बच्चे ने बिस्कुट समझ निगल लिया 20 रुपये का सिक्का
खज्जियार (चंबा)। जिले के 12 वर्षीय आर्यन सूर्यावंशी पुत्र अनूप कुमार ने बिस्कुट समझ कर 20 रुपये का सिक्का निगल लिया। सिक्के को टांडा अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला। यह मामला जिला चंबा के कोहलड़ी पंचायत के काशियाड़ गांव का है। एक जनवरी को बच्चा सिक्के के साथ खेल रहा था। अचानक बिस्कुट के साथ वह सिक्का भी निगल लिया। हालांकि, बच्चे को दर्द नहीं था। परिजनों ने दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया तो डॉक्टरों ने केले का सेवन कर सिक्का निकल जाने की बात कही और बच्चे को घर भेज दिया। उसके बाद आठ जनवरी को दोबारा जब बच्चे को मेडिकल कॉलेज चंबा में चेकअप करवाने के लिए पहुंचाया गया तो मेडिकल कॉलेज में एंडोस्कोपी न होने की वजह से बच्चे को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। यहां पर डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिये बच्चे के पेट से 20 रुपये का सिक्का निकाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।