{"_id":"6af886e3c73d35164d07e06e","slug":"hrtc-bus-broke-down-near-chakoli-bridge-chamba-news-c-88-1-cmb1002-202924-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चकोली पुल के पास जवाब दे गई एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चकोली पुल के पास जवाब दे गई एचआरटीसी बस
Sat, 14 Nov 2026 09:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
टायर पंचर होने से 25 यात्रियों का सफर बीच रास्ते थमा, निजी वाहनों से पहुंचे गंतव्य तक
पुरानी बसें भेजने पर यात्रियों ने जताया रोष, बोले- आए दिन खराब हो रही बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। चंबा-भड़ेला रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस शनिवार को चकोली पुल के पास खराब हो गई। बस का टायर पंचर होने से उसमें सवार करीब 25 यात्रियों को बीच रास्ते में परेशानी झेलनी पड़ी। काफी देर इंतजार के बाद यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
यात्री मनोहर लाल, जीवन सिंह, कैलाश चंद, रवि कुमार, मनु कुमार, हितेश कुमार और कमलेश कुमार ने बताया कि इस रूट पर बस खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कभी टायर पंचर हो जाता है तो कभी तकनीकी खराबी के कारण बस बीच रास्ते में खड़ी हो जाती है। उनका आरोप है कि लंबे रूट पर पुरानी और खस्ताहाल बसें भेजी जा रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
उन्होंने बताया कि चंबा-भड़ेला रूट पर निगम की एकमात्र बस चलती है। क्षेत्र के कई गांवों के लोग इसी पर निर्भर हैं। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और जरूरी काम से चंबा आने-जाने वालों के लिए यह प्रमुख परिवहन साधन है। ऐसे में बस खराब होने से उनकी दिनचर्या और जरूरी काम प्रभावित होते हैं। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से रूट पर बेहतर हालत वाली बस उपलब्ध करवाने और नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। उधर, अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। बस की मरम्मत करवाकर उसे दोबारा रूट पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
--