{"_id":"6af887723d3883be2807c827","slug":"film-runs-out-at-hospital-patients-left-wandering-in-search-of-x-rays-chamba-news-c-88-1-ssml1006-202913-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अस्पताल में फिल्म खत्म, एक्सरे के लिए भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अस्पताल में फिल्म खत्म, एक्सरे के लिए भटकते रहे मरीज
Sat, 14 Nov 2026 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
मरीजों से भरा रहने वाला एक्सरे रूम एक्सरे फिल्म खत्म होने से पड़ा सुनसान। संवाद।
वीरवार शाम से शनिवार दोपहर तक ठप रही प्रिंटेड कॉपी की सुविधा, निजी लैबों में दोगुना खर्च कर करवानी पड़ी जांच
मोबाइल स्क्रीन पर तस्वीर देख इलाज की नौबत, पांच माह से खराब है आपातकालीन विभाग की डिजिटल एक्सरे मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सरकारी अस्पताल में सस्ता इलाज पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को एक्सरे के लिए निजी लैबों की महंगी फीस चुकानी पड़ी। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में एक्सरे फिल्म का स्टॉक खत्म होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई।
वीरवार शाम फिल्में समाप्त होने के बाद शुक्रवार पूरा दिन और शनिवार दोपहर तक अस्पताल में एक्सरे की प्रिंटेड कॉपी मिलना बंद रही। इस दौरान मरीजों को डिजिटल तस्वीर मोबाइल पर देकर काम चलाया गया। शनिवार शाम करीब तीन बजे 2000 फिल्में पहुंचने के बाद प्रिंटेड कॉपी देने की सुविधा बहाल हुई।
फिल्मों की अनुपलब्धता का सीधा असर मरीजों की जेब पर पड़ा। सरकारी अस्पताल में 100 रुपये में होने वाले एक्सरे के लिए निजी लैबों में 200 से 250 रुपये तक खर्च करने पड़े। अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक मरीजों के एक्सरे किए जाते हैं, जबकि उपचार के लिए प्रतिदिन 800 से 1000 लोग पहुंचते हैं। मोबाइल पर उपलब्ध करवाई गई तस्वीर भी सभी मरीजों के लिए पर्याप्त नहीं रही। कुछ चिकित्सकों ने इसी के आधार पर उपचार किया तो कुछ ने प्रिंटेड कॉपी मांगी। ऐसे में मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन
--
एक्सरे व्यवस्था के दो मोर्चों पर संकट
मेडिकल कॉलेज की परेशानी केवल फिल्मों की कमी तक सीमित नहीं है। आपातकालीन विभाग में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन भी पिछले पांच माह से खराब है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में पहुंचने वाले मरीजों को भी जांच के लिए निजी लैबों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पिछले माह भी एक्सरे फिल्मों की कमी सामने आई थी। बार-बार पैदा हो रही ऐसी स्थिति ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
--
5000 फिल्मों का ऑर्डर, 2000 पहुंचीं
मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि 5000 एक्सरे फिल्मों का ऑर्डर दिया गया था। शनिवार शाम को 2000 फिल्में पहुंच गई हैं और मरीजों को कॉपी देना शुरू कर दिया गया है। स्टॉक की कमी के दौरान हड्डी रोग से संबंधित मरीजों के एक्सरे मोबाइल पर देखकर उपचार किया जा रहा था, जबकि मेडिको-लीगल मामलों के लिए फिल्में सुरक्षित रखी गई थीं।
--
जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में एक्सरे फिल्म की कमी नहीं होनी चाहिए। सरकार और अस्पताल प्रबंधन को जरूरत के अनुसार स्टॉक उपलब्ध करवाना चाहिए। - सुनील कुमार
--
- एक्सरे फिल्म की आपूर्ति करने वाली कंपनी को स्टॉक खत्म होने से पहले ही अगली खेप का ऑर्डर दे देना चाहिए, ताकि मरीजों को परेशानी न झेलनी पड़े। - पवन कुमार
--
मोबाइल पर एक्सरे की तस्वीर तो उपलब्ध करवाई जा रही है, लेकिन चिकित्सकों को मोबाइल स्क्रीन पर स्पष्ट और सटीक परिणाम देखने में परेशानी होती है। - राम स्वरूप