Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Emphasis on strengthening the organization at the BJP Mandal Bhanjradu meeting

Chamba News: भाजपा मंडल भंजराडू की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

Sat, 14 Nov 2026 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 14 Nov 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization at the BJP Mandal Bhanjradu meeting
मंडल भंजराडू की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन, कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का लिया संकल्प
एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। भाजपा मंडल भंजराडू की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।

बैठक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने और उनमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाएं। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर सहमति बनी। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed