{"_id":"6af8874fba64bb6491080aa6","slug":"accident-averted-after-a-wheel-came-off-a-moving-vehicle-chamba-news-c-88-1-cmb1014-202910-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चलती गाड़ी का पहिया निकलने से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चलती गाड़ी का पहिया निकलने से टला हादसा
Sat, 14 Nov 2026 09:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत के पास एनएच-154ए पर हुआ हादसा, जालंधर से बैटरियां लेकर चंबा जा रहा था वाहन
एक्सेल टूटने से डगमगाया वाहन, स्थानीय लोगों ने धक्का लगाकर सड़क किनारे पहुंचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर बनीखेत के समीप शनिवार सुबह चलती मालवाहक गाड़ी का अचानक एक्सेल और पिछला पहिया निकल गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित कर सुरक्षित रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार मालवाहक गाड़ी में वाहनों की बैटरियां लदी थीं और यह जालंधर से चंबा जा रही थीं। बनीखेत के पास अचानक एक्सेल और पिछला पहिया निकलने से वाहन डगमगाने लगा। चालक ने समय रहते उसे संभाल लिया और सड़क पर ही रोक दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने धक्का लगाकर गाड़ी को सड़क किनारे पहुंचाया, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित न हो। इसके बाद मैकेनिक को मौके पर बुलाकर वाहन की मरम्मत करवाई गई। मरम्मत के बाद चालक गाड़ी लेकर चंबा की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन
--