{"_id":"6ae485d387c6031c6702b975","slug":"video-trilok-jamwal-stated-that-ex-servicemen-will-be-able-to-avail-cashless-medical-treatment-at-aiims-under-the-echs-scheme-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: त्रिलोक जमवाल बोले- एम्स में ईसीएचएस में कैशलैस इलाज से जुड़ेंगे पूर्व सैनिक, चंडीगढ़ जाने से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: त्रिलोक जमवाल बोले- एम्स में ईसीएचएस में कैशलैस इलाज से जुड़ेंगे पूर्व सैनिक, चंडीगढ़ जाने से मिलेगी निजात
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों को अब ईसीएचएस के तहत कैशलैस इलाज करवाने के लिए चंडीगढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एम्स बिलासपुर में भी यह सुविधा शुरू होने से प्रदेश के पूर्व सैनिकों को अपने घर के नजदीक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल उनके आने-जाने का खर्च बचेगा, बल्कि समय की भी बचत होगी। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने पूर्व सैनिकों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने एम्स में यह सुविधा शुरू करने और कैंसर की दवाइयों के दाम में लगभग 93 फीसदी तक कटौती करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।