{"_id":"6b02b2b93abcd3010500d1ad","slug":"video-thousands-of-devotees-visit-shri-naina-devi-temple-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु, जयकारों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु, जयकारों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:45 PM IST
Link Copied
प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा।
पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। रविवार को छुट्टी होने के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन एवं सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। मंदिर में गूंजते जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।