{"_id":"69fc92edf4b74a31ee01676b","slug":"video-dc-rahul-kumar-inspected-the-strong-room-and-counting-hall-in-ghumarwin-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: उपायुक्त राहुल कुमार ने घुमारवीं में स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: उपायुक्त राहुल कुमार ने घुमारवीं में स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल का किया निरीक्षण
नगर परिषद एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने बुधवार को घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत बनाए गए विभिन्न स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव से संबंधित स्ट्रांग रूम, कलरी कॉलेज में स्थापित बीडीसी और जिला परिषद के स्ट्रांग रूम सहित नगर परिषद चुनावों के लिए रैन बसेरा में बनाए गए काउंटिंग हॉल का भी जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, बिजली-पानी, बैरिकेडिंग तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्ट्रांग रूम में सुरक्षा मानकों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता व विश्वसनीयता के साथ संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल के साथ सभी मतदान केंद्रों पर भी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि मतदान कर्मियों और मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले दिन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जबकि आगामी 8 मई और 11 मई को भी नामांकनपत्र जमा किए जा सकेंगे। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, बीडीओ अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।