फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Auhar School wins volleyball title; Ghumarwin players shine in kabaddi.

Bilaspur News: वॉलीबाल में औहर स्कूल बना विजेता, कबड्डी में चमके घुमारवीं के खिलाड़ी

Mon, 31 Aug 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Auhar School wins volleyball title; Ghumarwin players shine in kabaddi.
ऋषिकेश स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। इसमें घुमारवीं-2 खंड के 19 स्कूलों के 256 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती और शतरंज में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत कर खेल भावना, अनुशासन और एकता का परिचय दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर विजेता और बलोही स्कूल उपविजेता रहा। साथ ही हिम सर्वोदय स्कूल घुमारवीं और मिनर्वा स्कूल घुमारवीं ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं विजेता और मिनर्वा स्कूल घुमारवीं उपविजेता रहा। पनोह और भगेड़ स्कूल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं विजेता और अमरपुर स्कूल उपविजेता रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं और मिनर्वा स्कूल घुमारवीं ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
शतरंज में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं विजेता और हिम सर्वोदय स्कूल घुमारवीं उपविजेता रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरपुर और औहर स्कूल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनथर विजेता और भगेड़ स्कूल उपविजेता रहा। औहर और पनोह स्कूल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
कुश्ती में औहर स्कूल विजेता और शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं उपविजेता रहा। साथ ही भगेड़ स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती के 35 किलोग्राम भार वर्ग में अमरपुर स्कूल के एकाक्ष बह्या, 38 किलोग्राम में औहर स्कूल के वैष्णव, 41 किलोग्राम में औहर स्कूल के आरव, 44 किलोग्राम में घुमारवीं स्कूल के गौरव नड्डा, 48 किलोग्राम में शिवा इंटरनेशनल स्कूल के हनीश, 52 किलोग्राम में भगेड़ स्कूल के विक्रांत विजेता रहे। 57 किलोग्राम में औहर स्कूल के रितेश और 62 किलोग्राम भार वर्ग में शिवा इंटरनेशनल स्कूल के अभिमन्यु ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अनुशासन एवं शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट मार्चपास्ट की ट्रॉफी ऋषिकेश स्कूल के नाम रही।
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष अछरी देवी, प्रधानाचार्य शशि पाल चौहान, प्रीत लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed