{"_id":"6ad75d574a6f1728930b6840","slug":"video-bus-carrying-pilgrims-collided-with-a-car-near-garamod-toll-plaza-everyone-is-safe-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: गरामोड़ टोल प्लाजा के पास श्रद्धालुओं की बस कार से टकराई, सभी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: गरामोड़ टोल प्लाजा के पास श्रद्धालुओं की बस कार से टकराई, सभी सुरक्षित
श्री नयना देवी मंदिर में माता रानी के दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे श्रद्धालुओं की बस मंगलवार को गरामोड़ टोल प्लाजा के पास एक कार से टकरा गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि बस में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु श्री नयना देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद बस से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गरामोड़ टोल प्लाजा के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और टोल प्लाजा पर पर्ची कटवा रही एक कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा। बस चालक के अनुसार अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए, जिस कारण बस पर नियंत्रण नहीं रहा और वह सामने खड़ी कार से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, बस में सवार श्रद्धालुओं को कोई चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।