{"_id":"6a97dade6c0cc5ad8509a0f0","slug":"video-bilaspur-under-19-boys-sports-competition-begins-in-jhandutta-240-athletes-to-showcase-their-skills-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: झंडूता में अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 240 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: झंडूता में अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 240 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में बुधवार को अंडर-19 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपमंडलीय अधिकारी झंडूता अर्शिया शर्मा ने किया। इस अवसर पर केके कश्यप विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में झंडूता उपमंडल के 17 स्कूलों के करीब 240 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अलग-अलग स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों और शिक्षकों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह नजर आया। उद्घाटन अवसर पर एसडीएम अर्शिया शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिकांत ने बताया कि प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। इसके लिए विद्यालय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।