{"_id":"6aa8423da99b40b787075044","slug":"excessive-mobile-phone-use-is-taking-a-toll-on-childrens-eyes-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167706-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बच्चों की आंखों पर भारी पड़ रहा मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बच्चों की आंखों पर भारी पड़ रहा मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला लखनपुर का दौरा कर मिशन दृष्टि के तहत बच्चों की आंखों की जांच की स्थिति
मिशन दृष्टि के तहत लखनपुर स्कूल में बच्चे में मिले मायोपिया और हाइपरमेट्रोपिया के संकेत
उपायुक्त ने अभिभावकों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच उनकी आंखों की सेहत को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों पर प्रशासन ने भी जोर दिया है। सोमवार को उपायुक्त राहुल कुमार ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला लखनपुर का दौरा कर मिशन दृष्टि के तहत बच्चों की आंखों की जांच की स्थिति का जायजा लिया।
उपायुक्त ने कहा कि मिशन दृष्टि के तहत आठ वर्ष तक के बच्चों की दृष्टि जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य आंखों की समस्याओं की शुरुआती स्तर पर पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे कई बार अपनी दृष्टि संबंधी परेशानी बता नहीं पाते, ऐसे में स्कूल स्तर पर स्क्रीनिंग महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के दौरान कुछ बच्चों में मायोपिया और हाइपरमेट्रोपिया जैसी दृष्टि संबंधी समस्याओं के संकेत मिले। उपायुक्त ने संबंधित बच्चों के अभिभावकों और शिक्षकों को विस्तृत नेत्र जांच और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार फॉलोअप करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन, टीवी और अन्य डिजिटल उपकरणों का बढ़ता इस्तेमाल बच्चों की आंखों पर असर डाल सकता है। अभिभावकों को बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित करने के साथ उन्हें खेलकूद और अन्य शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि समय पर आंखों की जांच से दृष्टि संबंधी समस्याओं की शुरुआती अवस्था में पहचान की जा सकती है। इससे बच्चों की पढ़ाई, एकाग्रता और सामान्य विकास पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस दौरान स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।